Meri Fasal Mera Byora Haryana 2022: मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हरयाणा

Short Briefs: मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हरयाणा 2022 Meri Fasal Mera Byora Registration (मेरी फसल मेरा ब्यौरा list) Official Website @fasal.haryana.gov.in.

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की शुरू करने का निर्णय हरयाणा सरकार की एक सराहनीय पहल हैं जोकि किसानो से सम्बंधित हैं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा के माध्यम से राज्य के समस्त किसानो किसान का पंजीकरण, खेत का ब्यौरा, फसल का पंजीकरण और फसल का ब्यौरा आदि समस्त जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त करने का अनूठा प्रयास हैं। Meri Fasal Mera Byora योजना का शुभारम्भ करने का निर्णय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर के नेतृत्व में लिया गया हैं। इस योजना के माध्यम से फसल का रजिस्ट्रेशन हरयाणा ऑनलाइन करा सकते हैं, इस तरह से सरकार के पास किसानों का सम्पूर्ण डाटा उपलब्ध होने की स्थिति में वह उन्हें खेती से सम्बंधित खाद्य, बीज, ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी आदि की जानकारी समय पर प्राप्त हो सकती हैं।

यदि आप Haryana Meri Fasal Mera Byora Yojana के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

Haryana Meri Fasal Mera Byora 2022 – Overview  

योजना का नाममेरी फसल मेरा ब्यौरा
योजना शुरू कब हुई5 जुलाई 2019
लाभार्थीकिसान
राज्यहरियाणा
Official Websitefasal.haryana.gov.in

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा 2022

हरयाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसानो को ब्यौरा रखने का एक शानदार प्लेटफार्म हैं, जहां राज्य के प्रत्येक किसान अपनी खेती का ब्यौरा, फसल की पैदावार कब कितनी हुई, कितनी फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से नष्ट हुई हैं आदि कि जानकारी किसान ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। इस योजना के माध्यम से सरकार के पास किसानो का डाटा रहेगा और किसानों को मिलने वाले लाभ समय पर प्राप्त हो सकेंगे। सरकार ने किसानो की मदद के लिए ऑनलाइन पोर्टल fasal।haryana।gov।in की शुरुआत भी की हैं।

Meri Fasal Mera Byora Haryana

इस योजना को किसानो के हितो को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया हैं, जिससे किसानो को लाभ प्राप्त हो सके। इस योजना के माध्यम से किसान अपनी रबी और खरीफ फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन करा सकते जिससे सरकार के द्वारा कोई भी आर्थिक सहायत दी जाये तो वो किसानो के पास आसानी से पुँहचे जाये। इस योजना के माध्यम से हरियाणा के सभी किसानो को मदद मिलेगी। इस योजना के माध्यम से किसानो को सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्ध की जा रही हैं।

Meri Fasal Mera Byora Yojana Kab Shuru Hui

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की शुरुआत 05 जुलाई 2019 से की गयी है, इस योजना को हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा का उद्देश्य

  • इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा किसानो को कृषि संबंधित जानकारियां प्रदान कराई जाएगी।
  • आपदा क्षतिपूर्ति और अन्य नुकसान की पूर्ती भी किसानो को इस योजना के माध्यम से ही की जाएगी।
  • meri fasal mera byora में रजिस्टर किसानों को समय समय पर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
  • इस योजना का माध्यम से किसानो को जो भी कृषि से सम्बन्धी सहायत है वो एक ही जगह पर प्रदना की जाये।
  • किसानो की कोई भी समस्या हो  सरकार द्वारा उसका का  निवारण किया जा सके।
  • बता दें कि किसानो को कृषि के लिए कीटनाशक दबाई प्रदान कराई जा सके।
  • किसानो को मंडी के सही दामों का पता दिया जाये।
  • एक ही स्थान पर किसानों का पंजीयन, खेत का ब्यौरा, फसल का ब्यौरा और फसल का पंजीयन किया जा सकेगा।
  • किसानों को एक स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य हैं।
  • इस योजना के माध्यम से फसल की बिजाई-कटाई का समय व मंडी संबंधित प्रमुख जानकारी किसानों को समय पर प्रदान करना।
  • खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी आदि की जानकारी किसानों तक इस योजना के माध्यम से पहुंचाई जायेगी।

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा के लाभ बताइए

  • इस योजना के माध्यम से किसानो को वित्तीय सहायता एक ही जगह पर प्राप्त हो जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को फसल की बुआई व कटाई के सही समय जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • किसानो को फसल का सही समय पर क्या करना है? इसकी जानकारी मिल जाएगी और जिससे किसानो को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को जो भी पैसा प्राप्त होगा वो किसानो के सीधे बैंक खाते में जमा किया जायेगा।
  • ई-सूचना नामक वैब पोर्टल माध्यम से आप जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
  • हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना से किसानो को सब्सिडी समय उपलव्दा हो जाएगी।

किसान पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश

इस योजना से सम्बंधित कुछ दिशा-निर्देश हैं, जिनको आपको अच्छे से पढ़ना है और लागू करना है।

  • जब भी आप पंजीयन कराने के लिए जाए तो योजना से सम्बंधित अपने सभी दस्तावेज ले जाए।
  • 12 अंको का आधार कार्ड अपने साथ लेकर जाए।
  • आपके पास मोबाइल नंबर होना अनिवार्य हैं।
  • फसल या अन्य जानकारी इसी रजिस्टर नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • खासरा संख्या देख कर सही सही भरे।
  • फसल का नाम, किस्म, बुआई का समय आदि जानकारी सही सही भरे।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की पात्रता क्या हैं

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को ऑनलाइन आवेदन करना होगा
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसानो के पास सारे दस्तावेज होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता हरयाणा राज्य का मूल्य निवासी होना चाहिए।
  • जिसके पास किसानी करने योग्य भूमि होगी वही व्यक्ति आवेदन कर सकता हैं।
  • किसान के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए, ताकि योजना से सम्बंधित लाभ सीधे बैक अकाउंट में पहुच जाए।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना कौन कौन दस्तावेज चाहिए

  • बैंक में खाता होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए
  • कृषि भूमि के कागज़ात होना चाहिए
  • मोबाइल नंबर होना चाहिए
  • आधार कार्ड होना चाहिए।
  • परिवार का पहचान पत्र

Meri Fasal Mera Byora Registration 2022

योजना का फायदा लेने के लिए नीचे दिए दिशा निर्देश का पालन करना होगा, Meri Fasal Mera Byora Registration के बारे पूरी जानकारी यहाँ उपलब्ध हैं।

  • meri fasal mera byora online registration करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट fasal।haryana।gov।in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज आएगा, उस पर आपको पंजीकृत का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
  • रजिस्ट्रन के ऑप्शन क्लिक करे।
  • आपके सामने पंजीकरण का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आप पेज क्लिक करेंगे तो आपके सामने मोबाइल नंबर का ऑप्सटिव आएगा उस पर अपना मोबाइल नंबर डाले।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, आप इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे – नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • आधार नंबर, परिवार आईडी में से कोई भी एक उस खाली बॉक्स में भरना होगा।
  • अब आप सर्च पर क्लिक करे।
  • मोबाइल नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड डाले और समिट कर दे।

OFFICIAL WEBSITE